इन जबरदस्त फीचर्स के साथ Redmi K50 Pro+ आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव

जयपुर। चीनी ब्रांड Xiaomi चीन में अपनी फ्लैगशिप सीरीज Redmi K सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस सीरीज के तहत पहले ही चीन में Redmi K50 गेमिंग एडिशन स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। कंपनी आज Redmi K50 Pro + को लॉन्च करेगी जो की इस सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि लॉन्च से पहले फोन 5000mAh की बैटरी पैक करेगा। स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

अगर आप इस फोन के लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं तो आप Xiaomi की वेबसाइट और सभी सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे इसे लाइव देख सकते हैं।

Redmi K50 Pro+ के संभावित फीचर्स
Redmi K50 Pro+ में 6.67-इंच पैनल को स्पोर्ट करने की संभावना है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करेगा। Redmi ने पुष्टि की है कि Redmi K50 Pro+ मॉडल में MediaTek डाइमेंशन 9000 SoC प्रोसेसर दिया जायेगा। डिवाइस को 2K सैमसंग AMOLED डिस्प्ले के साथ भी पुष्टि की गई है।
टीज़र से यह भी पता चलता है कि इस सीरीज़ के स्मार्टफोन डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस होंगे, जो डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस डबल गोल्ड सर्टिफिकेशन को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस, वाई-फाई 6, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर मिलेगा। कंपनी भारत में इस फोन को किस नाम से लॉन्च करेगी इस बात की जानकारी नहीं है।