इन फीचर्स के साथ Xiaomi ने MIUI 13 भारत में लॉन्च किया, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा अपडेट

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड आधारित स्किन MIUI 13 को भारत में लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी की है जिन पर ये अपडेट पहले उपब्ध होगा। Xiaomi ने MIUI 13 को सुपर वॉलपेपर, माइंड मैप्स इन नोट्स, एन्हांस्ड कंट्रोल सेंटर, गेम टर्बो, और बहुत कुछ जैसे नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
MIUI 13 की विशेषताएं
कंपनी के मुताबिक, MIUI 13 स्मार्टफोन के बेहतर परफॉर्मेंस में योगदान देगा। यह रिफाइंड डिजाइन, मल्टीटास्किंग फीचर्स, तेज स्टोरेज, हाई बैकग्राउंड प्रोसेस एफिशिएंसी, स्मार्ट प्रोसेसिंग और लंबी बैटरी लाइफ जैसी फीचर्स स्मार्टफोन को प्रदान करेगा। इसके अलावा यह नया अपडेट ऑप्टिमाइज्ड फाइल स्टोरेज सिस्टम, रैम ऑप्टिमाइजेशन, प्रोसेसर प्रायोरिटी ऑप्टिमाइजेशन (पीपीओ), स्मार्ट बैलेंस, सुपर वॉलपेपर जैसी सुविधाएं फोन में लायेगा।

इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा MIUI 13 अपडेट
कंपनी ने बताया है कि MIUI 13 सॉफ्टवेयर अपडेट को चरणबद्ध तरीके से लिए रोल आउट किया जाएगा। पहली बार में MIUI 13 अपडेट Xiaomi और Redmi के 10 फोन के लिए उपलब्ध होगा। जिसमें एमआई 11 अल्ट्रा, एमआई 11एक्स प्रो, Xiaomi 11T प्रो,एमआई 11X, Xiaomi 11 लाइट एनई 5G, एमआई 11 लाइट, रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स, रेडमी नोट 10 प्रो, रेडमी नोट 10, रेडमी 10 प्राइम शामिल होंगे।

MIUI 13 को ऐसे करें इंस्टॉल
settings menu में जाकर about > software update > check for software update पर जायें। अगर आपके पास अपडेट आया है तो इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।।