जयपुर। Realme आज भारत में एक लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रहा है। जिसमें कंपनी कई नए डिवाइस लॉन्च करेगी। सूची में Realme Pad X, Realme Watch 3, Realme Buds Air 3 Neo, एक फ्लैट स्क्रीन मॉनिटर शामिल हैं। लॉन्च इवेंट 26 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और इसे रियलमी इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल और इसके आधिकारिक YouTube हैंडल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि Realme Pad X को कंपनी पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है। Realme Pad X में 2K LCD स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 6GB तक रैम और 33W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,340mAh की बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मौजूद हैं।
Realme Pad X की संभावित कीमत
Realme Pad X की कीमत 4GB/64GB मॉडल के लिए CNY 1,299 (लगभग 15,000 रुपये) और 6GB/128GB वेरिएंट के लिए CNY 1,599 (लगभग 18,400 रुपये) है। उम्मीद की जा रही है भारत में भी इसी रेंज में लॉन्च किया जायेगा।
Realme Pad X के फीचर्स
Realme Pad X में 2K रेजोल्यूशन के साथ 11 इंच का LCD डिस्प्ले है। स्क्रीन में 84.6% स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ 450 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।
पैड एक्स में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस 5GB तक वर्चुअल रैम विस्तार और माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 512GB तक इंटरनल स्टोरेज विस्तार का समर्थन करता है।
वहीं फोटो ग्राफी की बात करें तो Realme Pad X 5G में पीछे की तरफ एक सिंगल 13MP कैमरा है और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, डिवाइस सामने की तरफ 8MP स्नैपर से लैस है। इसमें हाई-रेस ऑडियो के साथ डॉल्बी एटमॉस, चार स्पीकर, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और भी बहुत कुछ सपोर्ट मिलता है। टैबलेट पैड के लिए रियलमी यूआई पर चलता है।