सांसद-विधायकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेना जनहित में नहीं:- भरत सिंह कुंदनपुर
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 20 जून l कोटा सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बताया कि समाचार पत्रों में छपी उस खबर का हवाला देते हुए कहा गया जो वर्ष 2012 में तत्कालीन "भाजपा" के 4 विधायकों पर कोटा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने के कारण मुकदमे दर्ज किए गए थे
इस प्रकार के मुकदमे सरकार वापस लेकर विधायकों को यदि राहत प्रदान करनी है तो "आम जनता" पर दर्ज प्रदेश में इस प्रकार के सभी मुकदमे वापस लिए जाएं
साथ ही यह भी कहा कि इसी प्रकार की धारा में मुकदमा किसी युवा पर यदि दर्ज है तो उस अग्नीपथ आवेदक को सेना में भर्ती नियमानुसार नहीं किया जा सकता है
प्रश्न यह है कि अनुशासन तोड़ने वाले युवक को जब सेना में भर्ती नहीं किया जा सकता है तो फिर अनुशासन तोड़ने वाले विधायक को लोकसभा का अध्यक्ष क्यों बनाया गया है
उन्होंने यह भी कहा कि मेरी मान्यता यह है कि उन मामलों में जहां सरकार द्वारा चालान की सिफारिश की जा चुकी है उनको वापस लेना जनहित में नहीं होगा यह सियासी सद्भावना न होकर राजनीति में आपसी बचाव का मार्ग खोलना हैl