जम्मू के पुंछ में सिलेंडर फटने से महिला और 4 साल का बेटा जिंदा जला

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना हुई जिसमें एक महिला और 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा रसोई में गैस सिलेंडर फटने से हुआ। इस विस्फोट में आग लगने और विस्फोट होने से एक मां और उसका नाबालिग बेटा जिंदा जल गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घटना सुरनकोट अनुमंडल के चांदीमढ़ गांव की है. पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान हमीदा बेगम (40) और अकीब अहमद (4) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला के पति और दो बच्चों सहित परिवार के तीन अन्य सदस्य विस्फोट और उसके बाद लगी आग में बाल-बाल बचे। डिप्टी एसपी, सुरनकोट, तनवीर जिलानी ने कहा कि एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया गया है और इस घटना में अब तक दो लोगों और 12 पालतू पशुओं की मौत हो चुकी है।