रंग बरसे भीगे चुनरिया धुन पर महिलाओ ने किया नृत्य

बारां : अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया संगठन की महिलाओं द्वारा स्थानीय होटल पर फाग उत्सव का आयोजन महिलाओं द्वारा बड़े ही धूमधाम से किया गया, इस दौरान महिलाओं ने फाग के गीत आए और गीतों पर नृत्य भी किया।

 
इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया और सभी ने मिलकर डांस किया उसके बाद स्नेह भोज का भी आनंद लिया. कल्पना जैन ने बताया कार्यक्रम में फाग की मस्ती की विनर मीना जैन रही. फूलों की रानी की विनर कमलेश जैन रही. बेस्ट कृष्ण सुनीता गोयल के नाम रहा और बेस्ट राधा अंजना  रही. रंग बरसे की विनर चंदा जागिड़ रही।