शिवकुमार शर्मा
कोटा |
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर एल.एच.बी./ए.एन.एम संघ ऑफ इंडिया राजस्थान जिला कोटा की जिलाध्यक्ष निर्मला कितावत की सानिध्य में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मंत्री के नाम का ज्ञापन सोमवार को जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ को सौंपा।
संगठन की महामंत्री संतोष गुर्जर ने बताया कि एलएचवी/एएनएम महिला संगठन की प्रदेश संरक्षक कामना सक्सैना के आव्हान पर सोमवार को जिला कलक्टर श्री उज्ज्वल राठौड़ को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया हैं। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय संयुक्त कर्मचारी महासंघ कोटा के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप सामरिया, जिला महामंत्री बद्रीलाल मीणा ने भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि पूरे कोरोना काल में एवं जब जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के शिविर आयोजित किये जा रहे हैं तब से आज तक निरंतर उनकी ड्यूटी वैक्सीनेशन शिविर में लगाई जा रही हैं । उन्होने बताया कि ज्ञापन से मांग की गई हैं कि हम महिला कर्मचारियों सप्ताह में सातों दिन शिविर में ड्यूटी लगा दी जाती हैं जिससे न तो हम किसी भी प्रकार राजकीय अवकाश दिया जा रहा हैं ना ही सप्ताह एक भी दिन का साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से साप्ताहिक आदेश जारी करवाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से की मांग रखी गई जिसमें रविवार एवं राजकीय अवकाश के दिन वैक्सीनेशन शिविर से मुक्त रखा जाये। वैक्सीनेशन शिविर का समय प्रात 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही रखे जाने की मांग की गई हैं जिससे दूर से आने वाली महिलाओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पडे़ । ज्ञापन के दौराना संगठन की महिला पदाधिकारी उपस्थित रही।