फ्रेंड्स महिला क्लब की महिलाओं ने मिलकर मनाया दिपावली स्नेह मिलन

-सजाए दीप ,मनाई खुशियां , बधाई दी

 बारां : फ्रेंड्स महिला क्लब की (संस्थापिका) अध्यक्षा सपना गोयल ने बताया कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए दिपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन, यश और वैभव सभी की प्राप्ति होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है

क्लब की महिलाएं द्वारा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व रंगोली बनाकर दीप जलाएं

दिल वालो की दिपावली की प्रथम विजेत रेखा अहीर रामगंज मंडी से और द्वितीय विजेता निकिता गुप्ता को मिला

कोन बनेगा करोड़पति की  प्रथम विजेता अंजना अरोड़ा बारां व द्वितीय स्थान पर मिथलेश राठौर बारां से विजेता रही

सपना गोयल ने बताया क्लब में सभी जिले से महिलाए जुड़ रही है  जनवरी से क्लब में न्यू एंट्री शुरू हो जायेगी ।