'ब्यूटी विद ब्रेन' कार्यक्रम में खेल, संगीत, चिकित्सा एवं प्रशासन में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

कोटा। मदर हार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज बियूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जीआरपी डीएसपी कल्पना सोलंकी व सोशल वर्कर गीता शर्मा थीं। डीएसपी कल्पना सोलंकी ने मां सरस्वती को दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम की अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि मदर हार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी गरीब बच्चों के लिए कार्य करती है। इसी के तहत शनिवार को शहर की महिलाओं को इस सोसायटी से जोड़ने के लिए ब्यूटी विद ब्रेन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में खेल, चिकित्सा, प्रशासन एवं संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

उन्होंने बताया कि कॉन्टेस्ट में 20 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें ब्यूटी विद ब्रेन का खिताब रचना राठौर ने अपने नाम किया। फर्स्ट रनर अप शीतल बशीन व सेकेंड रनर अप निकिता अग्रवाल रहीं। फोटोजेनिक फेस संजना त्यागी व ब्यूटीफुल आँखों के लिए दिशा द्विवेदी एवं कार्यक्रम की ब्यूटीफुल महिला बरखा त्रिवेदी रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जीआरपी डीएसपी कल्पना सोलंकी ने कहा कि गरीब बच्चों के लिए ये सोसायटी बहुत ही नेक काम कर रही है। सोसायटी ने अलग अलग क्षेत्रों से 60 बच्चों को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि सोसायटी प्रतिभावान बच्चों को निखारने के काम कर रही है। ताकि बच्चे जीवन में और आगे जा सकें नई उचाईयों को छू सकें। उन्होंने कहा कि लोग अपने लिए सपना देखते हैं लेकिन इस संस्था की महिलाएं गरीब बच्चों का सपना पूरा करने में लगी हैं उन्हें आगे बढ़ाना चाहती हैं। ये एक नेक कार्य है। उन्होंने संस्था को 2100 रुपये गरीब बच्चों के हितार्थ दान किये। इस दौरान महिलाओं ने सुंदर कविताओं और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष ममता शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा, सेक्रेटरी शिल्पी शर्मा, डिप्टी सेक्रेटरी जया वर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति सोनी, प्रीती टंडन, मोनिका टंडन, मोहन कांता शर्मा, मोनिका शर्मा, मेघा शर्मा उपस्थित रहीं।