काम ही काम किसी को भी एक सुस्त ओर निराश व्यक्ति बना देता हैं - दिलीप सिंह
डीग, मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार,दिनांक 08/01/2024 से 13 01/2024 तक सात दिवसीय खेल सप्ताह का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के श्री दिलीप सिंह, ने किया ! दिलीप सिंह ने बताया कि “काम ही काम किसी को भी एक सुस्त और निराश व्यक्ति बना देता है”। उन सभी के लिए जो अभी भी सोच रहे हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं, तो मैं उनको बता दे कि मैं जीवन में खेल के महत्व के बारे बताने जा रहा हुँ क्योंकि मेरी राय में खेलकुद एक मनुष्य के व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। खेल प्रभारी ने बताया की खेल एक खिलाड़ी को, जीवन के वैकल्पिक चरणों पर प्राप्त सफलता और असफलता से साझा करने की कला, सामूहिक रूप से किसी समस्या से निपटने, बैक अप लेने तथा महत्वपूर्ण परिस्थितियों में एक दूसरे की मदद करना सिखाता हैं।
यह उनके नेतृत्व और टीम के साथ काम करने के गुणों को भी निखारता है।आज बेहद सफल और प्रसिद्ध खिलाड़ी जैसे अभिनव बिंद्रा, साइना नेहवाल, ज्वाला गुट्टा, सचिन तेंदुलकर, मिल्खा सिंह और सानिया मिर्जा ने अपने जुनून को हासिल करने के लिए खुद को अपने रुचि खेल की ओर समर्पित कर दिया। उनके ध्यान, कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता ने उन्हें आज प्रतिष्ठित व्यक्ति के रुप में विश्व प्रख्यात कर दिया । महाविद्यालय में आज के दिन पर प्रशोनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमे छात्र छात्राओं के समुह बनाए गए जिसमें प्रथम स्थान पर शहीद भगतसिंह टोली, द्वितीय स्थान पर सुभाष चंद्र बोस व तृतीय स्थान पर विवेकानन्द टोली रही । इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर ईशा शर्मा, डॉक्टर सतीश चंद्र अग्रवाल एवं अन्य संकाय सदस्य श्वेता, सीता शर्मा, सुरेंद्र,चंद्रप्रभा एवं नेहा शर्मा उपस्थित रहे ।