भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जताई

विराटनगर न्यूज -  राजस्थान के नये सीएम व उप सीएम के नाम की घोषणा होने पर मंगलवार को विराटनगर के गाँव बागावास चौरासी में भाजपा  कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। राजस्थान सरकार के भजनलाल शर्मा नए मुख्यमंत्री व दीया कुमारी डिप्टी सीएम, प्रेमचंद भैरवा डिप्टी सीएम होंगे। राजस्थान सरकार के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीएम, दीया कुमारी डिप्टी सीएम, प्रेमचंद भैरवा डिप्टी सीएम बनने पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। इस दौरान जयराम बुनकर गौ सेवार्थ व कार्यकर्ताओं ने बताया कि विधायक दल की बैठक आयोजित हुई जिसमें राजस्थान के नये सीएम के नाम की घोषणा की गई। सांगानेर से विधायक बने भजनलाल शर्मा को सीएम बनाने पर लोगों ने खुशी जताई। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा का नया मुख्यमंत्री बनने पर जनता में खुशी लहर दौड़ गई। इस मौके पर जयराम बुनकर गौ सेवार्थ, जगदीश बुनकर, सुभाष मामोडिया, कुंदन बुनकर, विजय वर्मा, रतन शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।