दृष्टि बाधित कार्मिक संघ द्वारा आज मनाई जाएगी विश्व लुई ब्रेल जयंती
बूंदी, 3 जनवरी। दृष्टिबाधित कार्मिक संघ बूंदी के तत्वावधान में विश्व लुई ब्रेल जयंती (ब्रेल साक्षरता दिवस) का कार्यक्रम गायत्री बूंदी रोड लाखेरी में किया जाएगा। दृष्टि बाधित कार्मिक संघ के विक्रम राठौर, टीकमचंद जैन ने बताया कि दृष्टिबाधित कार्मिक संघ के तत्वावधान में विश्व लुई ब्रेल जयंती का आयोजन 4 जनवरी सुबह 11.30 बजे गायत्री होटल बूंदी रोड लाखेरी में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि डूंगरपुर के जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, अध्यक्षता दृष्टि बाधित कार्मिक संघ उपाध्यक्ष चेतन शर्मा, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सीठा व लाखेरी बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक सत्यनारायण कुमार मुख्य रूप से रहेगें।
कौशल किशोर गोठवाल ने बताया कि लुईस ब्रेल ने अंधों को पढ़ने और लिखने के लिए इस लिपि का आविष्कार किया था। वो जन्म से ही अंधे थे। सन् 1819 में दस साल की उम्र में रॉयल इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड में पढ़ाई करते हुए उस छोटे से बालक को फ्रांस की शाही सेना द्वारा प्रयोग किया जाने वाला कूटलिपि के बारे पता चला। जिसे सेवानिवृत्त कैप्टन चार्ल्स बार्बर ने विकसित किया था। जिसके प्रयोग से सेना अंधेरे में भी संदेशों को पढ़ सकती थी। इसी से प्रेरणा लेकर तथा मौजूदा कूटलिपि में संशोधन कर लुईस ने इस लिपि का आविष्कार किया था जिसे आज हम ब्रेल लिपि के नाम से जानते हैं। दृष्टिबाधित कार्मिक संघ किसी को लेकर मुख्य रूप से हर वर्ष की बात ही इस वर्ष भी जयंती मनाने जा रहा है।