डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम

कोटा 6 दिसम्बर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सर्किल पर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया।

        
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक,  ओम प्रकाश तोषनीवाल, सहायक निदेशक भगवान सहाय शर्मा, जिला परिवीक्षा अधिकारी,  परमानन्द कुमार, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, लल्लू प्रसाद महावर, कानाराम एवं कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। भारतीय दलित साहित्य अकादमी के पदाधिकारी एवं प्रदेश मंत्री,  भगवान दास संगत, उपाध्यक्ष परमानन्द महावर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धराज हाड़ा आदि भी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान