शाहपुरा न्यूज - अंतरराष्ट्रीय जन लेखक संघ द्वारा लेखक व मनोहरपुर के पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया का नेपाल(विराटनगर)में सम्मान किया गया। समारोह में मोहनपुरिया को सम्मान के रूप में नारियल, मेडल और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेपाल सरकार के वन, पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री गणेश उप्रेती, सांसद रेखा यादव, डॉ महेंद्र, नारायण पंकज व अंतर्राष्ट्रीय जन लेखक संघ के अध्यक्ष खेम नेपाली द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्वान साहित्यकारों द्वारा मोहनपुरिया की लिखित व प्रकाशित पुस्तकों पर चर्चा की गई।