जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन Xiaomi Mi 10T Pro के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया गया है। Xiaomi 11T Pro120W चार्जर, 6.7-इंच 120Hz डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC, 108MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी जैसी सुविधाएँ से लैस है।
Xiaomi 11T Pro की कीमत और उपलब्धता
हाल ही में लॉन्च हुआ Xiaomi 11T Pro चार कलर वेरिएंट- ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट- और तीन मेमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है। 8GB रैम + 3GB वर्चुअल रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। Xiaomi सिटीबैंक कार्ड और ईएमआई के माध्यम से की गई खरीदारी पर 5,000 रुपये की तत्काल छूट दे रहा है, जिसके बाद कीमत घटकर 34,999 रुपये हो जाएगी। दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम + 3GB वर्चुअल रैम और 256GB स्टोरेज स्पेस है। इसकी कीमत 41,999 रुपये है। हालांकि, यह 5,000 रुपये की छूट के बाद 36,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। फोन का टॉप वेरिएंट 12GB रैम + 3GB वर्चुअल रैम और 256GB स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। इसकी कीमत 43,999 रुपये है Xiaomi 11T Pro आज दोपहर 2 बजे Mi.com, Mi Home, Amazon India और रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Xiaomi 11T Pro स्पेसिफिकेशंस
विनिर्देशों के अनुसार, Xiaomi 11T Pro में 6.67-इंच AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है जिसमें 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR 10+ के लिए डॉल्बी विजन सर्टिफिकेशन के साथ सपोर्ट है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें जिससमें 108MP का प्राथमिक कैमरा है। 8MP का अल्ट्रा-वाइड-सेंसर मौजूद है। आगे की तरफ फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो, Xiaomi 11T Pro में 5,000mAh की बैटरी है जो 120W चार्ज को सपोर्ट करती है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह फोन को 17 मिनट में पूरी तरह चार्ज कर देता है।