50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ Xiaomi 12 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कीम और फीचर्स

जयपुर। Xiaomi ने भारत में Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की मुख्य विशेषताओं में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट, एक 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,600 एमएएच की बैटरी शामिल है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Xiaomi 12 Pro 5G की कीमत और ऑफर्स
Xiaomi 12 Pro 5G को भारत में दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 62,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 66,999 रुपये है। यह भारत में 2 मई को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट Mi.com पर बिक्री के लिए जाएगा। सेल ऑफर्स की बात करें तो खरीदारों को ICICI बैंक के कार्ड पर 6,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Xiaomi 12 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
Xiaomi 12 Pro 5 में 6.73-इंच WQHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। गेमिंग के लिए फोन में 480Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है। स्मार्टफोन भी हारमोन कार्डन औ डूअल स्पीकर के साथ आता है और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। जिसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज प्रदान करता है। यह Android 12-आधारित MIUI पर चलता है।

Xiaomi 12 Pro 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX707 वाइड-एंगल प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन 32-मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरे के साथ आता है।

Xiaomi 12 Pro में 4,600 एमएएच की बैटरी मिलती है जो 120W हाइपरचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। यह 50W वायरलेस फास्ट चार्ज को भी सपोर्ट करता है। Xiaomi के अनुसार, बूस्ट मोड के तहत 12 प्रो को 20 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।