जयपुर। चीन की दिग्गज कंपनी शाओमी भारत में जल्द ही अपने नये स्मार्टफोन Xiaomi 12 Ultra को लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले इस फोन के फीचर्स लीक होेने लगे हैं। अफवाह हैं कि यह फोन कंपनी का अगला हाई-एंड एंड्रॉइड स्मार्टफोन होगा। हाल ही एक नई जानकारी से पता चला है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
लीक्ड फीचर्स
इस फोन के लेटेस्ट लीक्स डिजिटल चैट स्टेशन के माध्यम से सामने आये हैं, जिससे पता चलाता है कि आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा।
इससे पहले आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 12 Ultra और Xiaomi 12 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर लगाया जायेगा। और डिवाइसेज को साल 2022 का सबसे फ्लैगशिप डिवाइस माना जाएगा। इस फोन को 1440×2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की क्यूएचडी+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो Xiaomi 12 Ultra 50 मेगापिक्सल के सैमसंग GN5 सेंसर से लैस क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। साथ ही 48 मेगापिक्सल का कैमरा 2X जूम, 48 मेगापिक्सल का कैमरा 5x जूम और 48 मेगापिक्सल का कैमरा 10x जूम सेंसर दिया जा सकता है।
सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 20 मेगापिक्सल का इन-स्क्रीन फ्रंट कैमरा दे सकती है। Xiaomi का यह फ्लैगशिप फोन 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। जहां तक ओएस की बात है तो यह फोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर आधारित MIUI 13 पर काम करेगा।
Xiaomi 12 Ultra में पतले बेज़ेल्स और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Xiaomi का यह फोन 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा।