जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने अपनी आगामी शाओमी 13 सीरीज पर काम करना शुरू कर दिया है। इस सीरीज के बारे में कई दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस साल 2022 के अंत में या नवंबर में शाओमी 13 सीरीज को लॉन्च कर सकती है।
इंटरनेट पर कई अफवाहों के अनुसार, Xiaomi 13 सीरीज़ अपनी रिलीज़ टाइमलाइन से पहले डेब्यू करेगी। DigitalChatStation के अनुसार, शाओमी 13 सीरीज को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
टिपस्टर ने आगे पुष्टि की है कि Xiaomi 13 सीरीज़ सिंगल-सेल बैटरी के साथ आएगी। स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जायेगा।
Xiaomi 13 के संभावित फीचर्स
इसके अलावा, Xiaomi 13 सीरीज़ के एक हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है, सबसे अधिक संभावना 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ होगी। वहीं सबसे बडे मॉडल में 2K रिज़ॉल्यूशन होने की उम्मीद है। जैसा कि बताया फोन में अघोषित स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। अफवाहें यह भी बताती हैं कि मीडियाटेक डाइमेंशन संस्करण हो सकता है। Xiaomi 13 सीरीज़ के विवरण बहुत कम हैं लेकिन कुछ फोन के कोडनेम सामने आए हैं। Xiaomi 13 का कोडनेम 'Nuwa' है और इसका मॉडल नंबर 2211133C है, जबकि Xiaomi 13 Pro का कोडनेम 'Fuxi' है और इसका मॉडल नंबर 2210132C है।
Xiaomi 12S सीरीज़ की तरह ही, हम Leica को Xiaomi के साथ फिर से Xiaomi 13 सीरीज़ के लिए टीम बनाते हुए देख सकते हैं।