Xiaomi 14 सीरीज़ लॉन्च के लिए तैयार, अधिकतम 120W फास्ट चार्जिंग से लैस होंगे स्मार्टफोन
जयपुर। चीनी टेक कंपनी शाओमी ने अपनी आगामी Xiaomi 14 सीरीज को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। Xiaomi ने 23 अक्टूबर को एक वीबो पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि Xiaomi 14 सीरीज को 26 अक्टूबर के दिन लॉन्च कर दिया जायेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज में दो मॉडल Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro शामिल होंगे। इन आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में लीका-ट्यून रियर कैमरा यूनिट्स होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह सीरीज स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC द्वारा संचालित की जायेगी जिसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है।
Xiaomi 14 सीरीज़ का लॉन्च इवेंट 26 अक्टूबर को शाम 19:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) शुरू होगा। लाइनअप हाइपरओएस और एक नए कैमरा सिस्टम के साथ आएगा, जिसे लीका के साथ सह-इंजीनियर किया गया है। हीं, वनप्लस 14 सीरीज़ हाइपरओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला पहला फोन होगा और नई स्किन धीरे-धीरे MIUI की जगह ले लेगी। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro के पिछले साल की Xiaomi 13 सीरीज़ के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Xiaomi 14 सीरीज के संभावित फीचर्स
अभी तक लीक्स के मुताबिक सामने आई जानकारियों के अनुसार Xiaomi 14 में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.44-इंच Huaxing C8 OLED डिस्प्ले होगा। वहीं, प्रो मॉडल में 2K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का फ्लैट AMOLED 2.5D डिस्प्ले हो सकता है।
कहा जाता है कि Xiaomi 14 सीरीज़ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगी, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल OV50H मुख्य कैमरा होगा। उम्मीद है कि Xiaomi आगामी Xiaomi 14 में 90W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के समर्थन के साथ 4,600mAh की बैटरी पैक करेगा। कहा जाता है कि Xiaomi 14 Pro में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,860mAh की बैटरी होगी।