Xiaomi India ने लॉन्च किया 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा, जानें इसके फीचर्स और कीमत

जयपुर। Xiaomi India ने भारत में एक नया Xiaomi 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा 1080p 2i लॉन्च किया है। यह कैमरा पूरे 360 डिग्री घूम सकता है। यह 1080p 2i हाई क्वालिटि होम सिक्योरिटी कैमरा है। यह कैमरा उन लोगों के लिए बनाया गया है जो 24×7 सर्विलांस की तलाश में हैं। नया 360-डिग्री कैमरा एन्हांस्ड नाइट विजन, इंटेलिजेंट मोशन डिटेक्शन (एआई ह्यूमन डिटेक्शन) और रीयल-टाइम टू-वे वॉयस कॉलिंग से लैस है।

कीमत और उपलब्धता
Xiaomi 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा 2i भारत में 2,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा और यह 7 जुलाई 2022 से Mi.com, Mi Homes, Amazon.in, Flipkart और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

Xiaomi 360-डिग्री कैमरा के फीचर्स
Xiaomi का नया एडवांस कैमरा 1920x1080 रिज्यूलॉशन के साथ आता है जो एकमद साफ वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। यह कैमरा पूर्ण 360° क्षैतिज दृश्य के साथ-साथ 108° लंबवत दृश्य को कैप्चर करता है। अदृश्य 940nm इन्फ्रारेड एल ई डी उपभोक्ताओं को रात के समय की स्पष्ट छवियों के लिए बेहतर नाइट विजन प्रदान करता है।

कैमरा एआई ह्यूमन डिटेक्शन भी प्रदान करता है जो एआई को डीप लर्निंग टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ता है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक एल्गोरिदम को प्रभावी ढंग से अनुकूलित करती है और बेहतर सटीकता के लिए झूठे अलार्म को फ़िल्टर करती है। इसके साथ ही, कैमरा एक्टिव नॉइज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ 2-वे वॉयस कॉलिंग भी प्रदान करता है।

होम सिक्योरिटी कैमरा Xiaomi कैमरा व्यूअर ऐप के साथ आता है जो उपभोक्ताओं को अपने स्मार्टफोन से वीडियो रिकॉर्ड करने और स्नैपशॉट लेने की अनुमति देता है। ऐप सपोर्ट के साथ, उपयोगकर्ता कैमरे को दूरस्थ रूप से संचालित कर सकते हैं, पसंदीदा रिकॉर्डिंग समय निर्धारित कर सकते हैं और ऐप पर हिस्ट्री रिकॉर्डिंग देख सकते हैं। Mi होम सिक्योरिटी कैमरा 360° 1080P दो प्रकार के स्टोरेज विकल्प में पेश किया गया है जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड (64GB तक) और NAS (नेटवर्क अटैच्ड स्टोरेज) डिवाइस शामिल हैं।