Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है दो सस्ते Redmi स्मार्टफोन, यहां जानें फीचर्स

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi भारतीय बाजार में दो नये किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ये दोनों स्मार्टफोन Redmi 10A और Redmi 10C हो सकते हैं। Xiaomiuiकी एक रिपोर्ट के मुताबिक के अनुसार, Xiaomi इन उपकरणों को जल्द ही भारत के अलावा अन्य बाजारों में भी लॉन्च कर सकता हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि Redmi 10A और Redmi 10C की कीमत 12,000 रुपये की रेंज में रखी जा सकती है।
Xiaomiui का सुझाव है कि Redmi 10A के कोडनेम होंगे - 'थंडर' और 'लाइट'। और Redmi 10C के कोडनेम fog, rain और wind हो सकते हैं।
Redmi 10A, Redmi 10C के संभावित फीचर्स
अभी तक जो खबर सामने आयी हैं उनके मुताबिक आने वाले दोनों Redmi स्मार्टफोन को MediaTek चिपसेट से लैस किया जायेगा। इसके अलावा अगर कैमरा की बात करें तो Redmi 10A और Redmi 10C दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में हमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का देखेने को मिल सकता है। और यह सैमसंग ISOCELL S5KJN1 या OmniVision OV50C सेंसर हो सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रावाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का OV02B1B या SC201CS मैक्रो सेंसर भी हो सकता है।

अफवाह ये भी है कि आगामी Redmi 10A और Redmi 10C, Redmi 9A और Redmi 9C के स्थान पर पेश किया जा सकता जिन्हें 2020 में मलेशिया में पेश किया गया था। बता दें कि Redmi 9A के बेस मॉडल जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता को भारत में 7,499 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। वहीं, इसके 3GB/32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,299 रुपये है।