120Hz रिफ्रेश रेट, 100 इंच IPS डिस्प्ले के साथ शाओमी ने लॉन्च किया Redmi Max 100 स्मार्ट टीवी

जयपुर। चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी ने अपने घरेलू बाजार में कल एक इवेंट के दौरान कई डिवासेज लॉन्च किये जिनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी आदि शामिल थे। शाओमी ने नए स्मार्ट टीवी को 4K रिज़ॉल्यूशन वाली 120Hz रिफ्रेश रेट IPS डिस्प्ले से लैस किया है। आइये आपको यहां स्मार्ट टीवी की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Redmi Max 100 टीवी की कीमत
कंपनी ने Redmi Max 100 टीवी की कीमत अपने घरेलू बाजार में CNY 19,999 (लगभग 2,39,400 रुपये) रखी है। इस टीवी को बाजार में 6 अप्रैल से बेचा जायेगा। शाओमी इस टीवी को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
Redmi Max 100 के फीचर्स
Redmi Max 100 Xiaomi के टीवी पोर्टफोलियो में अब तक का सबसे बड़ा टीवी है। नए स्मार्ट टीवी में 100 इंच का बड़ा स्क्रीन है। इस स्मार्ट टीवी में एलसीडी पैनल में 4K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है। टीवी डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस-एचडी ऑडियो को भी सपोर्ट करता है। स्मार्ट टीवी को एक क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। टीवी MIUI सॉफ्टवेयर पर चलता है और इसके कनेक्टिविटी के लिए टीवी में वाई-फाई 6, दो एचडीएमआई 2.1 पोर्ट शामिल हैं। साउंड आउटपुट के लिए इसमें 15W के स्पीकर्स मिलते हैं।