जयपुर। चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi ने वैश्विक स्तर कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है जिसमें लेटेस्ट Xiaomi Mi Band 7 Pro शामिल हैं। हालांकि यह डिवाइस एक स्मार्टवॉच की तरह है लेकिन शाओमी अभी भी इसे बैंड के नाम से संबोधित कर रही है। आइये इस डिवाइस के फीचर्स सहित कीमत पर नजर डालते हैं।
Xiaomi Mi स्मार्ट बैंड 7 प्रो कीमत
नया Xiaomi Mi Band 7 Pro शुरुआत में चीन में उपलब्ध कराया जायेगा। इसकी कीमत CNY399 (लगभग 4,700 रुपये) रखी गई है। Xiaomi स्मार्ट बैंड को CNY 379 (लगभग 4,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश कर रहा है। भारत में Xiaomi Mi Band 7 Pro को कब लॉन्च किया जायेगा इसकी जानकरी फिलहाल नहीं दी गई है।
Xiaomi Mi स्मार्ट बैंड 7 प्रो के फीचर्स
Xiaomi Mi स्मार्ट बैंड 7 प्रो 1.64-इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। यह आयताकार डिजाइन में आता है। डिस्प्ले पैनल की पिक्सल डेनसिटी 326ppi है। Mi स्मार्ट बैंड 7 प्रो में डिस्प्ले के चारों ओर मेटल फ्रेम है। इसके अतिरिक्त, Xiaomi ने पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए इमें 5ATM का वाटर रेजिस्टेंस फीचर दिया है। Xiaomi Band 7 Pro को GPS सपोर्ट दिया गया है। Xiaomi का दावा है कि Mi Smart Band 7 Pro एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे का बैकअप दे सकता है। बैंड को NFC सपोर्ट भी मिलता है।
Xiaomi ने स्मार्ट बैंड के साथ नया Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S भी लॉन्च किया। तीनों स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ आते हैं। Xiaomi 12 Pro को MediaTek Dimesity 9000+ चिपसेट के साथ भी पेश किया गया है।