जयपुर। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi भारतीय बाजार में स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में फिर से टॉप पर है। लगातार 16 तिमाहियों तक भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में शीर्ष पर बना हुआ है। कंपनी ने बताया कि शाओमी ने इस साल भारत में तीसरी तिमाही में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 11.2 मिलियन यूनिट की शिपिंग की है। और इन आंकडो के हिसाब से वे फिर से टॉप पर हैं।
कंपनी के अनुसार, विदेशी बाजारों से उसका राजस्व 2021 की तीसरी तिमाही के दौरान 40.9 बिलियन युआन तक पहुंच गया, जो कुल राजस्व का 52.4 प्रतिशत है।
Canalys की रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी इस साल की तीसरी तिमाही में 11 देशों की बाजार हिस्सदेरी में टॉप पर है। वहीं वैश्विक स्तर पर 59 देशों और क्षेत्रों में शीर्ष पांच में है। 2021 की तीसरी तिमाही में शाओमी की वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट 43.9 मिलियन तक पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल लॉन्च किए गए इसके कई नए स्मार्टफोन के लिए, आधे से अधिक उपयोगकर्ता नए Xiaomi उपयोगकर्ता हैं।
कुल मिलाकर, 2021 की तीसरी तिमाही में, Xiaomi का कुल राजस्व 78.1 बिलियन युआन था, जो साल-दर-साल 8.2 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
Redmi Note 11T 5G भारत में जल्द लॉन्च होगा
मनु कुमार जैन के ट्विट के अनुसार Redmi Note 11T 5G, Redmi का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 6nm चिपसेट होगा, हालाँकि उन्होंने स्पष्ट रूप से मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म के नाम का उल्लेख नहीं किया था। लेकिन रिपोर्टों का अनुमान है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 810 SoC हो सकता है। जैन ने दावा किया कि नया Redmi फोन Redmi का सबसे तेज 5G स्मार्टफोन होगा। साथ ही जैन ने लिखा कि फोन को बेहतर बैटरी के साथ पेश किया जायेगा।