xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी एक नया सस्ता स्मार्टफोन, ऑनलाइन जानकारी सामने आई

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन रेडमी ब्रांड के तहत रेडमी 10 2022 होने वाला है। लीक्स के मुताबिक यह फोन 10,000 रूपये की रेंज में पेश किया जा सकता है। और यह एक 4 जी स्मार्टफोन हो सकता है।

हालांकि अभी फोन के बारे में कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को बजट रेंज में लॉन्च करने के लिए स्नैपड्रैगन या मीडियाटेक या यूनिसोक प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है।
टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा साझा किए गए एक स्क्रीनशॉट के अनुसार कंपनी रेडमी 10 2022 पर काम कर रही है। बता दें कि रेडमी 10 स्मार्टफोन पहले से ही बाजार में मौजूद हैं। तो रेडमी 10 2022 में कंपनी क्या अलग करती है ये देखना दिलचस्प होगा। हम आपको यह रेडमी 10 के फीचर्स के बारे में भी जानकारी दे देते हैं।

रेडमी 10 स्पेसिफिकेशन
रेडमी 10 इस साल मार्च में वापस लॉन्च किया गया था जिसमें एच डी प्लस रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.71.इंच की वाटर.ड्रॉप नॉच डिस्प्ले मौजूद है। इसमें 60 रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50एमपी का मुख्य कैमरा और 2एपी का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में सिंगल 5एपी का सेल्फी स्नैपर है। पह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 6जीबी रैम और 128 जीबी रैम इंटरनल स्टोरेज के साथ जोडा गया है।

इसकी एक खासियत इसकी 6,000mah की बैटरी है। यह बड़ी बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप.सी पोर्ट और ऑडियो के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक है।