Xiaomi जल्द बाजार में उतारेगा Redmi ब्रांडिंग का टैबलेट , FCC सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

जयपुर। चीनी दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) एक नये टैबलेट पर काम कर रही है। और कंपनी इस टैबलेट को रेडमी ब्रांडिंग के साथ बाजार में पेश करेगा। फिलहाल खबर है कि कंपनी रेडमी टैबलेट को सिर्फ ग्लोबल बाजार में ही लाॅन्च करेगी। लेकिन, हम उम्मीद करते हैं कि यह भारतीय बाजार में जल्द जगह बनायेगा। दरअसल, इस शाओमी के एक डिवाइस को एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। जिसका माॅडल नंबर 22081283जी है। और यह कंपनी की कस्टम स्किन MIUI OS पर Operate होगा। इस डिवाइस को रेडमी को टैबलेट माना जा रहा है। सर्टिफिकेशन साइट से यह भी पता चला है कि मॉडल वाई-फाई (2.4GHz) और वाई-फाई (5GHz) दोनों का समर्थन करता है। इसके अलावा इस टैबलेट में पावर देने के लिए 7,800 mAh की बैटरी मौजूद रहेगी।

रेडमी टैबलेट के संभावित फीचर्स
कुछ लीक्स के मुताबिक टैबलेट में डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की। टिपस्टर पुष्टि करता है कि टैबलेट में 2000 * 1200 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 10.61 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट होगा।

कैमरे की बा करे तो टैबलेट में बैक और फ्रंट पर सिंगल कैमरा दिया जा सकता है। यह पीछे की तरफ 8 एमपी का स्नैपर और फ्रंट में 5 एमपी का लेंस हो सकता है।
प्रोसेसर के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है। उम्मीद करते हैं जल्द ही इस बारे में जानकारी सामने होगी। चुकिं रेडमी एक कम बजट रेंज में टैबलेट लाॅन्च कर सकती है तो हम एक मिड या बजट.रेंज क्वालकॉम चिपसेट की उम्मीद कर सकते हैं। टैबलेट में 67ॅ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी होने की संभावना है। लाॅन्च डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है। कंपनी जल्दी लाॅन्च टाइमलाइन की घोषणा कर सकती है।