शाओमी के फोल्डेबल स्मार्टफोन की लाॅन्च डेट का हुआ खुलासा, प्रमख फीचर्स भी लीक हुए

जयपुर। चाईनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अपने आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन शाओमी एमआई मिक्स फोल्ड 2 को लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही एक लीक से जानकारी मिली है कि इस फोल्डेबल फोन को कंपनी इसी सप्ताह में लाॅन्च कर सकती है। कंपनी 11 अगस्त का एक लाॅन्च इवेंट का आयोजन करने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कंपनी इस इवेंट में इस फोन का खुलासा कर सकती है। इस फोन के टीजर भी सामने आ चुके हैं जिससे इसके फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिलती है। हालांकि कंपने ने आधिकारिक रूप से इस फोन के लाॅन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

डिजिटल चैट स्टेशन और आइस यूनिवर्स दोनों टिपस्टर खातों ने मिक्स फोल्ड 2 के स्क्रीनशॉट की तरह साझा किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक फोन में रिज़ॉल्यूशन 1080×2520 पिक्सल रिजाॅल्यूशन के साथ एक डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 21ः9 है।

Mi मिक्स फोल्ड 2 के 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की संभावना है। पिछली अफवाहों पता चला है कि Xiaomi मिक्स फोल्ड 2 में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जायेगा जिसमें 12GB रैम और 512GB और 1TB के स्टोरेज विकल्प होंगे। फोल्डेबल फोन 65W फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ आएगा, जो कि पूर्ववर्ती पर उपलब्ध समान है। Xiaomi मिक्स फोल्ड 2 में कुछ सुधार होने की संभावना है, लेकिन फिर भी इसमें ट्रेडऑफ़ शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जानकारी इस फ़ोन के बारे में फिलहाल मौजूद नहीं है।