जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी अपनी नये आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 12 Ultra पर काम कर रही है। इस फोन के लीक्स सामने आना शुरू हो गये हैं। हालिया लीक ने सुझाव दिया कि स्मार्टफोन सोनी के नए IMX8xx कैमरा सेंसर के साथ चार कैमरों के साथ आएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से लॉन्च डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
Xiaomi 12 Ultra के संभावित फीचर्स
इस फोन में कंपनी 2K रिजॉल्यूशन वाला 6.9 इंच का Samsung AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन में दी गई यह डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन, स्लिम बेजल्स, कर्व्ड एज, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकती है।
स्टोरेज की बात करें तो कंपनी इस फोन को 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लैस किया जा सकता है।
कैमरा फीचर्स की बता करें तो लीक के मुताबिक इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ और 48-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है।
साथ ही फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होने की उम्मीद है। फोन को पावर देने के लिए 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4860mAh की बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ के साथ टाइप-सी पोर्ट जैसे विकल्प मिल सकते हैं। जहां तक कीमत की बात है तो यह भारत में करीब 70,000 रुपये के प्राइस टैग के साथ आ सकती है।