सैकड़ो समर्थकों के साथ यष भाया ने किया गांवों में जनसम्पर्क मत व समर्थन की अपील
बारां 07 नवम्बर। अन्ता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील को लेकर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष यष जैन भाया अपने समर्थकों के साथ तहसील अन्ता के ग्रामों में पहुंचे।
ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाष सुमन मिर्जापुर ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील को लेकर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष यष जैन भाया मंगलवार को तहसील अन्ता के ग्राम बटावदी, बून्दी, रसखेडा, बिजोरा, टारडा, खजूरनाखुर्द एवं पलसावा पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों एवं मतदाताओं से प्रमोद जैन भाया के पक्ष में आगामी 25 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई। यष जैन भाया के गांवों में पहंुचने पर युवाओं द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
आज करेंगे इन गांवों में जनसम्पर्क- यष जैन भाया द्वारा बुधवार को अंता विधानसभा क्षेत्र के गांव रातडिया, अलीपुरिया, बालाखेडा, बमूलिया जोगियान, धतूरिया, रूपपुरा एवं काषीपुरा गांवों में मतदाताओं एवं ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया जाएगा।