संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र बूंदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ग्रैंड के अवसर पर ग्रैंड परमेश्वरी होटल में योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीजे श्री सुनील यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन विद्या है जो मानव कल्याण के लिए सर्वोपरि है। योग शरीर में नई ऊर्जा और जीवन में शारीरिक, मानसिक संतुलन के लिए आवश्यक है।
योग प्रशिक्षक शक्ति तोषनीवाल,दीपक गुर्जर, भूपेंद्र योग, सोनू सैनी, कनक महेश्वरी द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया एवं मुद्राओं के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आठ वर्षीय दृष्टि शर्मा रही जिन्होंने योग के कठिन आसनों को भी बड़ी आसानी से पूर्ण किया। जिला युवा अधिकारी कशिश जेठवानी द्वारा अंत में आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेविका संतोष रैगर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिले के सभी ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व युवा मंडल के सदस्यों सहित 100 से अधिक युवाओं ने इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम तहत उपस्थित युवाओं को कपालभाति, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका प्राणायाम, हलासन पादहस्तासन ,वृक्षासन शीर्षासन आदि योग क्रियाएं की। । इस दौरान नितेश विधानी, शिवराज गोचर, लोकेश सैनी, ओम प्रकाश सैनी, धर्मराज यदुवंशी, विजय वर्मा, रघुवीर बैरवा, दीपक नरवाला, बालू लाल वैष्णव आदि मौजूद रहे।