जयपुर। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में यूपी की सभी पार्टीयां चुवानी रणनीति बना रही हैं। वही, यूपी की सत्ताधारी पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुरी तरह से विश्वास है कि 2022 में भी बीजेपी फिर से सत्ता में लौटेगी। योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने 2017 में 312 से अधिक सीट जीती थीं औ इस बार अगले विधानसभा में बीजेपी 325 से 350 के बीच सीट जीतेगी।
आदित्यनाथ को विश्वास है कि वह अपनी सरकार के शासन के रिकॉर्ड पर ध्यान केंद्रित करके और जातिगत समीकरण को सही करके किसी भी सत्ता विरोधी लहर को दूर करेंगे।
उन्होंने कहा, "मैं वापस आने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं। मैं यूपी की राजनीतिक गतिशीलता को अच्छी तरह समझता हूं, क्योंकि मैं पिछले 23 वर्षों से सक्रिय राज्य की राजनीति में हूं। मुझे यूपी के मतदाताओं की राजनीतिक समझ और परिपक्वता पर भरोसा है।"
आपको बता दें कि जातिगत समीकरण को साधने के लिए योगी आदित्यनाथ ने 26 सितंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें सात नये मंत्रियों को स्थान दिया। इस मंत्रिमंडल में योगी ने ओबीसी वर्ग को साधने का काम किया है।
किसान आंदोलन पर बोले आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने किसान आंदोलन के बारे में कहा कि विपक्षी पार्टीयां तथाकथित किसान आंदोलन को वित्त पोषित कर रही हैं। जिसका प्रभाव केवल उन राज्यों में है जहां बिचौलिए, या अराथिया काम करते हैं। यूपी में किसान खरीद और मुआवजे के लिए सीधे सरकार के संपर्क में है। चूंकि विपक्ष के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है, इसलिए वे इस तथाकथित किसान आंदोलन को हवा देने की कोशिश कर रहे हैं।