yogi adityanath गोरखपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल किया, गृह मंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद

जयपुर। युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi Adityanath)ने आज गोरखपुर शहरी सीट के लिए चुनाव पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करते समय गृहमंत्री अमित शाह भी योगी के साथ मौजूद ​थे। बता दें कि फिलहाल गोरखपुर सीट से योगी आदित्यनाथ के विपक्ष में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने ही पर्चा दाखिल किया है।
पर्चा भरने से पहले पूजा पाठ
योगी आदित्यनाथ (yogi Adityanath) ने चुनाव पर्चा भरने से पहले गोरखपुर मंदिर में पूजा अर्चना की और हवन किया। बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का गढ़ है, और यहीं से उन्होंने अपना हर संसदीय चुनाव लड़ा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश ओबीसी बाहुल्य क्षेत्र है, और पिछले दिनों में बीजेपी से कई प्रमुख ओबीसी नेता चले गये हैं। इसके बाद आज अमित शाह और कई भाजपा नेताओं ने योगी आदित्य नाथ के साथ मिलकर पार्टी की ताकत का प्रदर्शन किया।

इस दौरान अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ (yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त कराया है। 25 साल बाद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून का शासन स्थापित किया।" साथ ही उन्होंने कहा​ कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के लिए मुफ्त कोविड टीके का प्रावधान किया था, और मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जिस राज्य ने सबसे अधिक टीकाकरण किया है वह कोई और नहीं बल्कि आपका अपना उत्तर प्रदेश है। योगी जी के नेतृत्व में, यूपी ने सबसे प्रभावी ढंग से कोविड से लड़ाई की है।
बता दें कि फिलहाल समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर शाहर से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। अब सबकी नजरें सपा प्रत्याशी पर टिकी हुई हैं।