योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, प्रधानमंत्री सहित ये हस्तियां होंगी शामिल

जयपुर। यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतने के बाद भाजपा पार्टी योगी आदित्यनाथ के भव्य शपथ समारोह के आयोजन की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम होगा समारोह
योगी आदित्यनाथ का शपथ समारोह लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम आयोजित किया जायेगा। इस स्टेडियम की क्षमता 50,000 लोगों की है। यहां करीब 200 वीवीआईपी के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। शपथ समारोह आ आयोजन शाम चार बजे किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्ष सहित अन्य प्रमुख नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।

बता दें कि यूपी विधानसभा 2022 के चुनावों में भाजपा ने कुल 255 सीटें जीती हैं। वहीं सहायोगी दलों को मिलाकर भाजपा गठबंधन ने कुल 273 सीट जीती हैं। 255 सीट जीतने वाली भाजपा ने 1987 के बाद फिर से भाजपा ने अपनी सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी, सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 125 सीटें जीतीं, जिनमें से 111 अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी को मिलीं। वहीं, कांग्रेस ने इस बार यूपी में सभी सीटों पर बिना गठबंधन किये चुनाव लड़ा जिसमें कांग्रेस मात्र एक ही सीट जीत सकी। चार बार की मुख्यमंत्री बसपा प्रमुख मायावती की पार्टी ने भी मात्र एक ही सीट जीती