आपको चक्कर नहीं काटने पडें इसलिए प्रशासन आया गांव - जिला कलेक्टर

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
प्रशासन गांवांे के संग अभियान के तहत तालेडा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को राहत दी गई। मौके पर ही विभिन्न संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को राज्य सरकार योजनाओं और कल्याणरी कार्यक्रमों का लाभ भी प्राप्त हुआ। जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं तथा प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडें, इसलिए ‘प्रशासन गांवों के संग’ आया है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को राहत देने की मंशा से यह अभियान शुरू किया है, जिसका आप सब ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
शिविर में अपना हक मिलने के बाद ग्रामीण महिला पुरूष खुश नजर आए। उन्होंने शिविर स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाए गए सेल्फी पाइंट पर गु्रप सेल्फी लेकर अपनी खुशी को व्यक्त किया। शिविर में तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, उप प्रधान राधेश्याम गुर्जर, जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा तथा सरपंच घासी लाल ने ग्रामीणों को पट्टे सौपे। शिविर में उपखंड अधिकारी कमल कुमार मीणा, विकास अधिकारी नीरज शर्मा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।