व्हाट्सएप से खोज सकेंगे अपने आसपास रेस्ट्रो, किराना स्टोर जैसी महत्वपूर्ण जगह, जल्द आयेगा फीचर

जयपुर। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म में कई नए फीचर जोड़ने की योजना बना रहा है। इस नये फीचर्स का नाम है— businesses nearby। इस फीचर्स के माध्यम से यूजर्स अपने पास के होटल, रेस्ट्रो, किराने की दूकान जैसे स्थानों का पता लगा सकते हैं।

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एक ऐसी कार्यक्षमता विकसित कर रहा है जिससे यूजर्स नए इंटरफ़ेस का उपयोग करके आस-पास के व्यवसायों को आसानी से फ़िल्टर करके खोज सकते हैं। ब्लॉग साइट द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि वह अपने ऐप में businesses nearby नाम से एक नया सेक्शन एड़ कर रहा है। बिजनेस नियरबाय सेक्शन के भीतर, उपयोगकर्ता विभिन्न श्रेणियां देखेंगे जिनके आधार पर मैसेजिंग परिणाम दिखाएगा।
ब्लॉग साइट का कहना है कि व्हाट्सएप ने साओ पाउलो में कुछ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह फीचर पहले ही शुरू कर दिया है। लेकिन कंपनी अपने आईओएस ऐप के लिए भी इसी तरह के फीचर्स को डवलप करने पर काम कर रही है।

व्हाट्सएप ने अपने सपोर्ट पेज को भी अपडेट किया है जिसमें बताया गया है कि इस फीचर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

Step 1: अपने क्षेत्र में व्यवसायों का पता लगाने के लिए WhatsApp बिजनेस डाइरेक्टरी का इस्तेमाल करें।

Step 2: व्हाट्सएप खोलें और फिर फाइंड बिजनेस नियरबाय ऑप्शन पर टैप करें।

Step 3: इसके बाद, ऐप को अपनी लोकेशन शेयर करने की अनुमति दें।

Step 4: अब उस व्यवसाय श्रेणी पर टैप करें जिसे आप एक्सप्लोर करना चाहते हैं। ऐसा करने पर, आपको अपनी पसंद के आधार पर व्यवसायों की एक सूची दिखाई देगी।

Step 5: किसी व्यवसाय का व्यवसाय विवरण देखने के लिए उस पर टैप करें।

Step 6: व्यवसाय के साथ चैट खोलने के लिए चैट पर टैप करें या उनकी व्यावसायिक प्रोफ़ाइल देखने के लिए प्रोफ़ाइल देखें।