जयपुर। हाल ही में सरकार ने देश में 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी नौजवानों को बूस्टर डोज देने की घोषणा की थी। कोरोना की बूस्टर डोज नौजवानों के लिए आज से लगने शुरू हो जायेंगी। सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब देश में तेजी से फैलने वाले कोरोना वेरिएंट एक्सई के नये मामले सामने आये हैं। खबरों के मुताबिक भारत में अब तक मुंबई और गुजरात में दो एक्सई वेरिएंट के मामले सामने आने की खबर है। हालंकि, सरकार ने अभी इस वायरस की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।
दूसरी डोज के बाद नौ महिने का गैप जरूरीं
नौजवान बूस्टर डोज तब ही लगवा सकते हैं जब दूसरी नौ महिने पहले लग चुकी हो। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, " कोवडा सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत एड कर रहे हैं। निजी टीकाकरण केंद्रों पर 10 अप्रैल, 2022 से 18+ आयु समूहों के लिए बूस्टर डोज उपलब्ध होगी। साथ ही उन्होंने लिखा कि इस डोज के लिए वे ही 18 साल से अधिम उम्र वाले युवक पात्र होंगे जिन्होंन दूसरी डोज लगावाये हुए 9 महीने पूरे कर लिए हैं”।
कोविशील्ड के लिए देने होंगे 225 रूपये
निजी अस्पतालों में अब COVISHIELD वैक्सीन लगवाने के लिए 600 रूपये की जगह पर 225 रूपये देने होंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अदार पूनावाला ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद, SII ने निजी अस्पतालों के लिए COVISHIELD वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से कम करके 225 रुपये प्रति खुराक करने का फैसला किया है। हम एक बार फिर केंद्र के इस फैसले की सराहना करते हैं