18 साल से अधिक आयु वाले युवाओं को बूस्टर डोज लगवाने के लिए देने होंगे पैसे, कल से होगी शुरू

जयपुर। देश में एक्सई वेरिएंट के नये मामले मिलने के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि रविवार से 18 साल से अधिक आयु वाले युवाओं को टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज उपलब्ध होंगे। बूस्टर डोज लगवाने के लिए युवाओं को पैसे देने होंगे। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन स्टाफ और 60 से ऊपर के लोगों के लिए बूस्टर डोज ​मुफ्त में लगती रहेंगी।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, "सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से पहली और दूसरी खुराक के साथ-साथ हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ आबादी के लिए एहतियाती खुराक के लिए मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम जारी रहेगा और इसमें तेजी लाई जाएगी।"

सरकार के मुताबिक देश में 15 साल और उससे अधिक आबादी में से लगभग 96 प्रतिशत को कम से कम एक COVID-19 वैक्सीन लग चुकी है। वहीं, लगभग 83 प्रतिशत लोगों को दोनों वै​क्सीन लग चुकी हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटों में 1,109 नए मामले सामने आए हैं और 43 मौतें हुई हैं। इन नये मामलों के साथ भारत में कुल कोराना के मामलों के संख्या 4.3 करोड़ पहुंच गई है। वहीं 43 मौतें के साथ यह आंकड़ा 5.22 लाख पहुंच गया है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, "सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से पहली और दूसरी खुराक के साथ-साथ हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ आबादी के लिए एहतियाती खुराक के लिए मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम जारी रहेगा और इसमें तेजी लाई जाएगी।"

सरकार के मुताबिक देश में 15 साल और उससे अधिक आबादी में से लगभग 96 प्रतिशत को कम से कम एक COVID-19 वैक्सीन लग चुकी है। वहीं, लगभग 83 प्रतिशत लोगों को दोनों वै​क्सीन लग चुकी हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटों में 1,109 नए मामले सामने आए हैं और 43 मौतें हुई हैं।