युवा राष्ट्र निर्माता है-संदीप शर्मा
कोटा 12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवा व खेल मंत्रालय भारत सरकार की नेहरू युवा केंद्र कोटा इकाई के तत्वाधान में शुक्रवार को स्थानीय ओम कोठारी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीटयूट अनंतपुरा सभागार में नेहरू युवा केंद्र, शहर के कॉलेजो की एनएसएस इकाईयों स्काउट गाइड संगठन, कोषिष एनजीओ व आरएसएलडीसी कोटा के सहयोग से युवा दिवस समारोह का आयोजन विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
विधायक कोटा दक्षिण ने कहा कि युवा स्वयं की शक्तियों को पहचाने, स्वविवेक से निर्णय लेने की दक्षता में अभिवृृद्धि कर युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान करें। उन्होंने कहा कि युवा अपने डर एवं झिझक से उभर कर लक्ष्य प्राप्ति हेतु सदैव क्रियाषील रहे। उन्होंने सांस्कृतिक सप्ताह प्रस्तुतकर्ता व भाषण प्रतियोगिता के विजेता अंजलि जावा, राहुल चतेक, अभिनव शर्मा को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि को कोटा बाल विद्यालय की ओर से अरविन्द जांगीड़ के नेतृत्व में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।