YouTube प्रीमियम यूजर्स जल्द देख सकेंगे 2160p क्वालिटी में वीडियो, टेस्टिंग जारी

जयपुर। वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube जल्द ही अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए एक नई सुविधा करने वाला है। दरअसल YouTube प्रीमियम जिसे पहले YouTube Red के नाम से जाना जाता था, एक मेंबरशिप होती है जिसे लेने पर यूजर्स को एड फ्री वीडियो देखने की सुविधा मिलती है। साथ ही प्रीमियम यूजर्स को फ्री YouTubeम्यूजिक, प्लेटफ़ॉर्म पर किसी भी वीडियो को डाउनलोड करने जैसी सुविधा मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब YouTube प्रीमियम उपयोगकर्ताओं को हाई क्वालिटी वीडियो 2160p रिज़ॉल्यूशन में देखने की जल्द ही सुविधा मिलेगी।
एक Reddit पोस्ट से पता चला कि YouTube 4K वीडियो प्लेबैक फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसका मतलब है कि केवल प्रीमियम ग्राहक ही 4K और उससे ऊपर के वीडियो चला पाएंगे। और जो YouTube के प्रिमियत मेंबर नहीं हैं वे अधिकतम 1440p रिजॉल्यूशन में वीडियो देख पायेंगे।

ऑनलाइन साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, YouTube पर वीडियो क्वालिटी वाले विकल्प में अब 4K (2160p रिज़ॉल्यूशन) भी दिखाई देगा जो कि नॉन प्रिमियम यूजर्स के लिए लॉक रहेगा। केवल वे जिन्होंने YouTube की मासिक या वार्षिक प्रीमियम सदस्यता ले रखी है वे ही यूजर्स 4K या इससे हाई क्वालिटी वाले वीडियो प्ले कर पायेंगे। बता दें कि अभी तक YouTube पर नॉन प्रिमियम मेंबर्स के लिए फुल एचडी, यानी 1080p रिजॉल्यूशन पर ही वीडियो देखेन की सुविधा उपलब्ध हैं। और प्रिमियम यूजर्स के लिए 1440p रिजॉल्यूशन में वीडियो देखने की सुविधा उपलब्ध है। बता दें कि इस सुविधा के परीक्षण में होने की सूचना है, YouTube द्वारा इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।