भरतपुर जिले में 15 हजार नव मतदाता जोड़ेगा, युवा मोर्चा- सौरभ ताखा

भरतपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक काली की बगीची स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरव ताखा के नेतृत्व मे संम्पन हुई।  जिसमे सर्व प्रथम मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज जी ने पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सामने माल्यार्पण किया, वह बैठक यथावत रूप से प्रारंभ हुई। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ ताखा ने भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज जी के सामने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए कार्यों की रूप रेखा रखी भाजपा जिला अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीड की हड्डी होता है और जिस प्रकार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरव ताखा के नेतृत्व में जो काम किया काफी सराहनीय है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है उसमे युवा मोर्चा की अहम भूमिका रही है।

विधानसभा चुनाव मैं पूर्व के अभियानों में युवा मोर्चा ने रीट के धांधली हो या पेट्रोल डीजल में वेट कम करने को लेकर खूब प्रदर्शन और आंदोलन किया साथ ही भरतपुर जिले से 10000 से भी अधिक नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरव ताखा ने बैठक मे 18 से 23 वर्ष तक के नए वोटरों को जोड़ने की बात रखी और बताया कि विद्यालय, महाविद्यालय खेल मैदान, कोचिंग सेंटर, मंडलों पर जाकर भरतपुर जिले में करीब 15000 नंवमदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । युवा मोर्चा के द्वारा 24 जनवरी को प्रत्येक विधानसभा स्तर पर करीब 7000 मतदाताओं को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे जिनको लेकर युवा मोर्चा मंडलों पर बैठक आयोजित करेगा । इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश चौधरी, सोनू फौजदार, कृष्णा जाट, रॉकी पथेना, अभिराज अनाह, बलराम लखनपुर, निखिल, पवन चौधरी, शिवकांत योगी आदि मौजूद रहे।