जी न्यूज एंकर रोहित रंजन नोएडा से गिरफ्तार, राहुल गांधी के खिलाफ चलाई थी फेक न्यूज

जयपुर। राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज चलाने के मामले में आज नोएडा पुलिस ने जी न्यूज एंकर रोहित रंजन को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। रोहित रंजन को छत्तीसगढ़ पुलिस वारंट के साथ गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने से रोक लिया। गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस बिना सूचना किये रोहित रंजन को गिरफ्तार करने आयी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने रोहित रंजन को गिरफ्तार कर लिया। रोहित रंजन पर नोएड़ा में भी फेक न्यूज चलाने की एफआईआर दर्ज थी।

बता दें कि हाल ही उदयुपर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में जी न्यूज एंकर रोहित रंजन ने राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज चलाई। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र केरल के वायनाड के कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों को बच्चा कहा था। लेकिन जी न्यूज एंकर रोहित रंजन ने गांधी के इस बयान को उदयपुर की घटना से जोड़ा दिया। राहुल गांधी के बयान को चैनल पर चलाते हुए एंकर ने कहा कि वे उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को बच्चा कह रहे हैं।

फेक न्यूज चलाने के बाद एंकर रोहित रंजन पर भिन्न भिन्न जगहों पर एफआईआर दर्ज करवाई। गिरफ्तारी का वारंट लेकर छत्तीगढ पुलिस रंजन को गिरफ्तार करने पहुंची तो गाजियाबाद पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने रोहित रंजन को गिरफ्तार किया।
इन पर भी केस दर्ज
इसके अलावा बीजेपी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ (Rajyavardhan Rathore), सेना के मेजर सुरेन्द्र पूनिया (Surendra Punia) और उत्तर प्रदेश के विधायक कमलेश सैनी (Kamlesh Saini) समेत कई अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। जयपुर के बनीपार्क थाने में कांग्रेस नेता राम सिंह (Ram Singh) ने भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 505, 153ए, 295ए, 120बी आईपीसी तथा आईटी एक्ट 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है.