Kota : *प्रधानमंत्री ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी*

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान 
कोटा मण्डल के 14 स्टेशनों पर स्थानीय कार्यक्रम आयोजित
कोटा 06 अगस्त,2023। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी ने आज एक ऐतिहासिक कदम के रूप में, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के 508 रेलवे स्टेटशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में 55, राजस्थान में 55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात में 21, तेलंगाना में 21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश में 18, तमिल नाडु में 18, हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13 स्टेशन शामिल हैं।
कोटा मंडल के कोटा जंक्शन (229 करोड़), डकनिया तलाव (132 करोड़), सवाई माधोपुर जंक्शन (38.9 करोड़), भरतपुरजंक्शन (29.6 करोड़), रामगंज मंडी जंक्शन (27.8 करोड़), बयाना (24.9 करोड़), गंगापुर सिटी (24.5 करोड़), भवानी मंडी (24.1 करोड़), बारां (23 करोड़), शामगढ़ (21.6 करोड़), छबड़ा गूगोर (21.2 करोड़), हिंडौन सिटी (19.8 करोड़), विक्रमगढ़ आलोट (18.9 करोड़) और श्री महावीरजी (18.7 करोड़) की लागत से विकास किया जा रहा है।
 *कोटा मण्डल के 14 स्टेशनों पर स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किये गए-* 
अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत विकसित किए जाने वाले कोटा मण्डल के 14 स्टेशनों- कोटा, डकनिया तलाव, भरतपुर, बयाना, हिण्डौनसिटी, श्री महावीर जी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, शामगढ़, विक्रमगढ़ आलोट, बारां एवं छाबरा गुगोर पर स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किये गए। 
कोटा स्टेशन पर विधायक श्रीमति कल्पना देवी, डकनिया में  विधायक  संदीप शर्मा, भरतपुर में सांसद श्रीमति रंजीता कोली, हिण्डौनसिटी में  सांसद  मनोज राजोरिया, सवाई माधोपुर में  सांसद  सुखवीर सिंह जौनपुरिया, रामगंज मंडी में  विधायक  मदन दिलावर, भवानी मंडी में सांसद  दुष्यंत सिंह,  विधायक  गोविन्द रानीपुरिया एवं  कालूराम, शामगढ़ में  मंत्री  हरदीप सिंह डंग,  सांसद  सुधीर गुप्ता,  विधायक देवी लाल धाकड़, विक्रमगढ़ आलोट में सांसद  अनिल फिरोजिया एवं छबरा गुगोर में  विधायक प्रताप सिंह सिंघवी सहित अन्य गणमान्य नागरिक, स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।
 रेल प्रशासन की ओर से शामगढ़ स्टेशन पर डीआरएम मनीष तिवारी, कोटा में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रबंधक मनोज कुमार जैन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय सहित सभी स्टेशनों पर वरिष्ठ नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी सहित रेल कर्मचारी उपस्थित थे।