यात्रा के दौरान चिराना में हुआ 1स्टार का सम्मान
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी
निकटवर्ती ग्राम चिराना मैं
दिल्ली सीकर स्टेट हाई वे पर गणेश मंदिर के पास स्थित हेल्थ केयर
क्लिनिक पर डा राजेंद्र कुमावत ने फोहो वे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वन स्टार डायरेक्टर हसन मल्लिक को गेस्ट ऑफ ऑनर का सम्मान देकर मोमेंटो प्रदान किया और सीकर की उनकी यात्रा को यादगार बना दिया।इस बीच चाय पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आने वाले दिन आयुर्वेद के होगें क्योंकि कोरोना के बाद लोगो को आयुर्वेद का महत्व और आयुर्वेद की प्रभावकारी औषधियों का लाभ इस दौर में बहुत मिला है।ये ही कारण है की आज बहुत सी कंपनिया अब आयुर्वेद के प्रॉडक्ट बनाने में लगी हुई है जो आगे चलकर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मुफीद रहेगी। सम्मान की इस घड़ी में चेतन,संदीप राकेश व अंजाम प्रवेज़ एमआर भी उपस्थित रहे।