कोटा बैराज के 10 गेट खोले गए है एवं रात्रि में पानी की आवक के अनुसार

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा बैराज के 10 गेट खोले गए है एवं रात्रि में पानी की आवक के अनुसार

मध्यप्रदेश में हो रही तेज बरसात व पानी की आवक के कारण कोटा बैराज के 10 गेट खोले गए

कोटा 16 अगस्त । चम्बल नदी में पानी के अत्यधिक प्रवाह होने के कारण लगभग 3 लाख क्यूसेक पानी की निकासी हेतु कोटा बैराज के 10 गेट खोले गए है एवं रात्रि में पानी की आवक के अनुसार आवश्कतानुसार ओर गेट खुलने की संभावना है । अधिशासी अभियंता द्वितीय श्याम माहेश्वरी ने बताया कि पानी के अत्यधिक वेग के कारण इंटेक में लगे हुए पंप का मूवमेंट बढ़ गया है जिसके कारण मोटर पंप की शाफ़्ट डैमेज अथवा बैंड होने की संभावना को देखते हुए रात्रि को दोनों पम्प बन्द करवा दिए गए है जिसके कारण सकतपुरा 130 एम एल डी से होने वाली सप्लाई नदीपार, कुन्हाड़ी,सकतपुरा,नयापुरा, स्टेशन , बोरखेड़ा व रायपुरा क्षेत्र मे बाधित रहेगी।