गौशाला में मंदिर निर्माण के लिए दिए 10 लाख रुपए

गौशाला में मंदिर निर्माण के लिए दिए 10 लाख रुपए

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / गुढ़ागौड़जी
गोवला स्थित गणेश पंचमुखी गौशाला परिसर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया गया।वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी आजाद सिंह ने बताया कि इस अवसर पर गौशाला के पदाधिकारियों को ग्रामीण लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।यहां पर बनने वाले मंदिर निर्माण के लिए हासलसर निवासी कन्हैयालाल मित्तल ने 10 लाख रुपए की राशि भेंट की। इस दौरान इन्होंने भी जल बचाओ अभियान के तहत बड़ागांव से गौशाला तक जल जागृति हेतु पधारकर गौशाला प्रतिनिधियों को यह राशी दी।लोगों ने कन्हैयालाल मित्तल व आजाद सिंह आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर गौशाला प्रतिनिधि मोहनसिंह झाझड़िया,चंदूशर्मा तनसुखराय जांगिड़,सीताराम,उदमीराम, मोहनलाल,करणीसिंह,शीशराम, रामकरण सिंह,अजय भालोटिया, रामस्वरूप,भगवानाराम,दुर्गा प्रसाद,सोहनलाल,राधेश्याम, दिलीप सिंह,ओमप्रकाश शर्मा, कैलाश,राजेश,प्रवीण, अमरसिंह रोहिताश,रामप्रताप,सहीराम,जयसिंह,इंदिरा,परमजीतआदि उपस्थित थे।