रोडवेज में बिना टिकट यात्रा करने पर लगेगा 10 गुना जुर्माना, ​ विधानसभा में विधेयक पारित

जयपुर। प्रदेश विधानसभा में आज कांग्रेस और भाजपा नेताओं की गर्मा गरमी के बीच रोडवेज में बिना टिकट यात्रा निवारण संशोधन बिल पारित कर दिया गया। इस बिल में​ बिना टि​कट यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना 10 गुना बढ़ाने की बात कही गई है। इस बिल को जब विधानसभा में लाया गया तो बहस के दौरान परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया में तीखी बहस हो गई। कटारिया के साथ इस इस बहस को लेकर बीजेपी नेताओं ने विरोध किया वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दिया। जिसके कारण विधानसभा को दो बार स्थगित करना पड़ा। कार्यवाही के पहले 15 मिनट और फिर 45 मिनट के लिए कार्यवाही रोकी गई।

दरअसल हंगामे की शुरुआत तब हुई जब परिवहन मंत्री खाचरियावास के रोडवेज बिना टिकट यात्रा निवारण संशोधन बिल पर विपक्ष के द्वारा किये गये सवालों का जबाव दे रहे थे। जबाव देते हुए खाचरियावास ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाने शुरू किए। उन्होंने कहा की जब बीजेपी की सरकार थी त​ब रोडवेज को बंद करना चाहती थी। खाचरियावास ने कहा कि ज्यादातर वक्ताओं ने बिल पर बोलने की जगह बेवजह के सवाल उठाए। गहलोत सरकार पर सवाल उठाना पाप के समान है। खाचरियावास के द्वारा इस तरह के लगाये गये आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कड़ी आपत्ति जताई। और दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लग गये। खाचरियावास ने तो यहां तक कह दिया कि बीजेपी राज में ऊंटों के इंजेक्शन आदमियों के लगा दिए थे