मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का लाभ दिलाने के लिए नरेगा श्रमिकों को उपलब्ध करवाये 100 दिवस का रोजगार- सीईओ
मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का लाभ दिलाने के लिए नरेगा श्रमिकों को उपलब्ध करवाये 100 दिवस का रोजगार- सीईओ
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 02,जनवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला परिषद स्थित कक्ष में मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का लाभ दिलाये जाने के लिए अधिकाधिक नरेगा श्रमिकों को 100 दिवस रोजगार उपलब्ध करवाया जावे। प्रत्येक पंचायत में रोजगार उपलब्धता सुनिश्चित हो। विधायक कोष योजना के पूर्ण कार्यो का समायोजन करवाया जावे। लाईन विभागों के बकाया कार्यो की विभागवार सूचना तैयार कर संबंधितों को भिजवाई जावे। अंदर 4 दिवस में समायोजन नहीं करवाने वाले विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक आयोजित करवायी जावे।
उन्होंने निर्देश दिए कि सांसद कोष के पूर्ण कार्यो का समायोजन नहीं करवाने वाले विभागीये अधिकारियों को शुक्रवार तक कार्यालय में बुलाया जाकर प्रगति से अवगत करवाया जावे। केशशाखा के रिकॉर्ड को 7 दिवस में अपडेट करवाया जावे। स्टार प्रकरणों को प्रमुखता से लेते हुए प्राथमिकता से कार्यवाही की जावे। आरटीआई से संबंधित ऑनलाईन आवेदनों का प्रतिदिन निरीक्षण व प्रगति सुनिश्चित हो।
इस दौरान अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश चंद मीणा, अधिशाषी अभियंता प्रियव्रत सिंह, लेखाधिकारी परि. रामनारायण मीणा, लेखाधिकारी नरेगा शशि कुमार शर्मा, सहायक अभियंता विजय कुमार हुम्मड़, सहायक सांख्यिकी अधिकारी धारासिंह मीणा, सहायक विकास अधिकारी राज्यपाल सिंह, संतोष गोपाल सिंह, कमलेश शर्मा, अमित माहेश्वरी, राजेश गौतम आदि उपस्थित रहे।