बूंदी 09 जनवरी ।पुरानी धानमंडी रोड स्थित किसान भवन में आयुर्वेद विभाग के तत्वाधान में 6जनवरी से संचालित 10 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर जटिल,जीर्ण & कष्टसाध्य गुदा रोगियों (पाइल्स/अर्श, फिस्टुला/भगंदर,फिशर/ परिकर्तिका आदि) को काफी राहत प्रदान कर रहा है। शिविर प्रभारी डॉ जीएल मालव & प्रबंधक डॉ भोलेश जैन ने बताया कि शिविर में अब तक आयुर्वेद शल्य क्रिया/क्षारसूत्र चिकित्सा के लिए 120 रोगियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जिनकी शल्य/क्षारसूत्र क्रियायें की जा रही है, इसके अतिरिक्त 614 रोगियों का औषधि देकर उपचार किया गया है। सहायक शिविर प्रभारी डॉ नरेन्द्र कुमार & डॉ मृत्यंजय गौतम ने बताया कि इस आवासीय शिविर में आयुर्वेद महाविद्यालय कोटा के शल्य विभाग के प्रभारी डॉ हरनारायण मीणा, डॉ बीएन यादव, डॉ विजया जैन, डॉ हेमलता सारस्वत, डॉ मनीष माथुर, डॉ अंबरीष मीणा, वरिष्ठ कंपाउंडर महेंद्र कुमार सैन, बालकिशन सुहल, विशाल शर्मा, चंद्रशेखर महावर,परिचारक हरप्रसाद गुर्जर, सुरेशचंद्र, महेंद्र कुमार खरोल,मंजू भील समेत 3 दर्जन से अधिक विशेषज्ञ स्टाफ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।