126 स्काउट-गाइडस ने जिलास्तरीय अभिशंसा शिविर में लिया भाग, सफल संभागियों को मिलेगा राज्य पुरस्कार, शिविर में खुला-सत्र व जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
-देश के प्रति कर्त्तव्यपालन व दूसरों की सहायता का पर्याय है स्काउटिंग
बून्दी 28 अक्टूबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पेच ग्राउंड स्थित स्काउट गाइड भवन पर आयोजित जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार अभिशंसा शिविर में एक सौ छब्बीस संभागियों ने भाग लिया। शनिवार को शिविर में खुला सत्र व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी मुख्य वक्ता रहे।। सीओ स्काउट सुरेंद्र कुमार मेहरड़ा व सीओ गाइड कृतिका पाराशर, ट्रेनिंग कॉउंसलर विश्वजीत जोशी व रश्मि लखोटिया मंचासीन रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में इलेक्शन आइकॉन डॉ तिवारी ने मतदान जगरुकता कार्यक्रम की जानकारी देंतें हुए कहा कि स्काउटिंग देश के प्रति कर्तव्यपालन व दूसरों की सहायता व सेवा का पर्याय है । अतः सभी सम्भागी सेवा व समर्पण की भावना को आत्मसात कर स्वयं का व्यक्तित्व निर्माण करें। सीओ स्काउट सुरेंद्र कुमार मेहरड़ा ने आयोजन की जानकारी देंतें हुए कहा कि शिविर में स्काउट क्राफ्ट, शिविर कला, सामुदायिक विकास, पाठ्यक्रम से जुड़े स्काउटिंग स्किल की प्रायोगिक व सैद्धान्तिक परीक्षाओं के द्वारा स्काउट गाइड की योग्यताओं को परखा गया जिसके आधार पर सफल संभागियों को राज्य मुख्यालय द्वारा राज्यपुरस्कार हेतु चयनित किया जाएगा। सीओ गाइड कृतिका पाराशर ने सत्र को सम्बोन्धित करते हुए राष्ट्र निर्माण में स्काउट गाइड की अहम भूमिका है अतः हमें समय समय पर प्रत्येक दायित्व का यथा शक्ति पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविर में जिले के सात स्थानीय संघों व विभिन्न विद्यालयों के बासठ स्काउट व चौसठ गाइड सहित कुल एक सौ छब्बीस संभागियों ने भाग लिया है जो अब समुदाय विकास से जुड़ेंगे। सत्र में रश्मि लखोटिया ने गाइडिंग व विश्वजीत जोशी ने स्काउटिंग भूमिकाओं की चर्चा की। समापन प्रतिज्ञा दौहरान व ध्वजावतरण के साथ राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम का संचालन करतल ध्वनि व जनरल सैल्यूट के साथ ट्रेनिंग कॉउंसलर नीरज शर्मा ने किया।
संचालक दल के शिवचरण शर्मा, लोकेश नागर, सुप्रिया चौधरी, रतनलाल बैरवा, हेमलता बैरवा, बलजीत कौर, प्रेमशंकर चक्रपाल व शंभू दयाल शर्मा ने शिविर में विभिन्न परीक्षणों के आयोजन द्वारा संभागियों का योग्यता आंकलन किया। ।