महाराष्ट्र में कुदरत का कहर, भारी बारिश से 129 लोगो की मौत, रेड अलर्ट जारी

 जयपुर। ( मनोज गुर्जर ) महाराष्ट्र राज्य में बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के साथ कईं जगह भूस्खलन भी देखने को मिला जिससे सैकडों लोगों की जान चली गई। सूत्रों के मुताबिक अब तक 129 लोगों को मारे जाने की खबर है। सबसे ज्यादा मौत रायगढ़ और सतारा जिले में हुई हैं।
सरकार ने राहत बचाव कार्य चालू किया
सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। और अस्सी हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। महाराष्ट्र के पूणे मंडल में लगातार बारिश होने के कारण वहां से बहने वाली नदियां उफान पर आ गई हैं इसलिए लोगों कों सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बारिश की सबसे ज्यादी तबाही महाराष्ट्र के सांगली और सतारा जिलें में देखने को मिली जहां बारिश के साथ— साथ भूस्खलन भी देखने को मिला है। वहीं राज्य के कोल्हापुर शहर के पास से बहने वाली पंचगंगा नदी बाढ़ के स्तर से उपर बह रही है, जिसके कारण चालीस हजार से ज्यादा लोगों को वहां से सु​रक्षित स्थनों पर ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक भूस्खलन के कारण 30 से ज्यादा लोग अभी लापता हैं। वहीं, अब मौसम विभाग ने भी महाराष्ट्र के सतारा जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने चेताया है कि सतारा जिले के पर्वतीय घाट इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है। सतारा जिले के अलावा मौसम विभाग ने छह जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है, जिनमें रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग , पुणे, सतारा और कोल्हापुर के नाम शामिल हैं।